शनिवार, 12 नवंबर 2016

उड़ता पीम

creativewriting,currency,blackmoney,500rs,1000rs,banks
करेंसी का हाहाकार मचाकर
पीएम उड़ गए विदेश में
कालाबाज़ारी का पता नहीं
आम आदमी मर रहे देश में
काम छोड़कर देश की जनता
बिजी हो गई छुट्टे पैसो में
बैंक कर्मचारी बावले हो गए
इस सारी रेलम पेल में

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

ब्रम्हांड में जीवन संचार

bramhand,jeevan,sanchar,Soul,Motherwomb,embriyo,truth
शून्य में ओमकार का वास
जीवित शरीर में आत्मा का वास
माँ के गर्भ में भ्रूण का वास
तपस्वी के मन में इष्ट का वास
शाश्वत में नश्वर का वास
सत्य में असत्य का वास
ब्रम्हांड में यही है जीवन का संचार

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016

ख़ुशी के मायने बदल गए है

happiness,meaing changed,lifestyle,busy,schedule,oldagehome,parents,kids,mother,father,neighbour
ख़ुशी का अर्थ बदल गया लगता है
पहले लोग अपनों की आखो में ख़ुशी ढूंढा करते थे
अब आईने के सामने बुत बनकर खड़े रहते है

ख़ुशी बाँटने वाले भी घर में सीमित हो गए है क्योकि
बुजुर्गो को ओल्ड ऐज होम में छोड़ना फैशन बन गया है
मन ज्यादा मचले तो पुरानी एल्बम का फोटो फेसबुक पर अपलोड होगा 

छुट्टी लेकर परिवार के साथ शॉपिंग का तो ज़माना लद गया है
ऑनलाइन शॉपिंग ने ख़ुशी की buy one get one free के नीचे कब्र जो बना दी है
पाप का हाथ पकड़कर जिद करना भी ख़ुशी का दूसरा नाम है शायद

त्यौहार पर बहाने से पडोसी के घर बेवजह पहुँच जाते थे
अब टीवी पर दिनों दिन बढ़ते चैनल वक्त नहीं देते शायद
ख़ुशी अब मोहल्ले से रूठकर सॅटॅलाइट से ट्रांसफर होती है

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

प्रभु इच्छा,God Wish

Sea,Sky,Bermuda,Triangle,hexagonal,Mystery,Missing,Air,bombs,Earth,War,Research

आकाश में छल है
सागर में बल है
धरती पे समर है
पाताल में परत है
सृष्टि की प्रत्येक हलचल में
प्रभु इच्छा निहित है
माया है उनकी कर्म हमारा

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016

अतिथि देवो भवः

 

PierceBrosnon,Indianculture,Tradition,Cheating,Timesofindia,Panmasala

अतिथि देवो भवः
भारत की भूमि पर हर घर में यही संस्कार पले
फिर क्यों विदेशी सैलानी हर बार ठगे जाते है
पूरे विश्व में फैली ख्याति जिन संस्कारो की
आज वही पर मैली हो गयी चादर उन संस्कारो की
एक छोटे से हित के खातिर फिर बलि चढ़ गए संस्कार
आखिर कितने छोटे पड गए अपने ही घर में हम आज
राह दिखाने वाले ने राहगीर को लूट लिया
एक रिश्ता विश्वास का था वो भी खुद से छीन लिया

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

दिवाली



India,Diye,Lighting,Map,Diwali roshni,Happiness,Lights


Lighting,Light,Happiness,Diwali,Roshni,New Crops,Deliciousfood,kitchen
कितना कुछ बदल जाता है हर साल दिवाली पर

कोई बदले घर का रंग रोगन, कोई बदले सजावट

कही पनपे नयी उम्मीदे,कही सजते नए सपने

खेतो में रबी की  बोई जाती है कहीँ नई फसले

रसोई में महकने लगती है नए धान की खुशबू

बाज़ारो की रौनक देख दंग रह जाते विदेशी सैलानी

दिवाली को भारत की धरती पर जगमग करते लाखो दिए

माँ लक्ष्मी के आशीष से धन धान्य का वैभव ऐसा देख

देवो के देव महादेव भी धरती भ्रमण को निकलते

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

हँसना कब से भूल चुके थे हम

kapil,laughter,laugh,life,depression,peom,creativewriting,kapilshow,Indian,famous,laughtershow
हँसने की एक वजह कहाँ से लाये
रोज रोज की भागम भाग निराशा ही भर जाये
कोई खींचे, कोई पीछे, जीवन अश्को में ही बीते
हँसना कब से भूल चुके थे हम
फिर एक दिन एक चेहरा ढेरो खुशियां लाया
हफ्ते के दो दिनों को उत्सव समान बनाया
ना अभद्र व्यवहार, ना अशिष्ट ही भाषा
भोले से चेहरे ने रोते को भी हँसाया
सीधी सच्ची बातें जीवन में पल में देते उतार
कुछ घंटो में जग में भर देते कपिल जीने की शक्ति अपार