Thought लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Thought लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 जनवरी 2017

विचार शक्ति

use of internet,power of thoughts,word ,power,

  विचार शक्ति

विचार कितने बदले, कितने आज़ाद हो

क्या विचारो को किसी पहरे की ज़रूरत नहीं ?

सोचो कितना कुछ अंधकार में ढल सकता है
अगर विचारो के प्रवाह की धारा ना हो सही

मोल शब्दो का समझना भी ज़रूरी है दोस्त
आखिर विचारो के बहाव का जरिया शब्द ही तो है

स्वछन्द मन, स्वछन्द विचार और समझदार कलम
ज़रूरत है मेरे देश को उस लेखक की दोस्त
जो लिखे तो तोलकर जो बोले तो मोल जानकर

भ्रम,द्वेष,इर्ष्या,की काई विचारो ने जो खाई
समाज के पतन को फिर कौन रोक सके मेरे भाई

फेसबुक,ट्विटर सोशल नेटवर्क है बहुत ज़रूरी पर
इनकी उपयोगिता का इस्तेमाल भी हो उतना ही सही

सोशल साइट्स पर युद्ध अनर्गल करने से बेहतर है
वैश्विक एकता,समस्याओं,समाधान,के विचारो का प्रवाह हो यही
इन्टरनेट की शक्ति को मानव जाति की रक्षक बनाये भक्षक नहीं

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

मेरे अपने

mere apne,relations,beware of false relationships
दर्द की भाषा कौनसी होती है
क्या ये सिर्फ मेरे अपनो को समझ आयेगी
तो अपनो की पहचान क्या है
क्या अपनों पर किसी रिश्ते का टैग होता हैं
कब किस मौसम मे मिलते है ये अपने
किस गली, किस मौहल्ले मे बसते है ये अपने
ढूंढो तो मिलते नहीं
गलती से इनका घर मिल भी  जाए तो
अक्सर ताले ही मिलते है वहां
होश संभालो तो जीवन के हर मोड़ पर अनेक रिश्तो से पहचान होती है  पर एक रिश्ता जिससे जीवन मिलता है  वही एक सच्चा रिश्ता होता है ।मां बच्चे के रिश्ते में कोई खोट नहीं होती। खुशनसीब है वो जिनके पास मां होती है। वरना प्यार क्या होता है कभी समझ नहीं पाते।लडकियों के लिए मुश्किले कुछ ज्यादा होती है अचानक अनजान शहर, अनजान लोगो के बीच अपनी जमीन ढूँढती है तो वो और अक्सर उम्र पूरी हो जाती है पर तलाश पूरी नहीं होती। सिर्फ सेवा का मेवा चाहिए बहू से ससुराल वालो को बाकी उनके अपने तो खून के ही रिश्ते है।
सुना है खून के रिश्ते बड़े मजबूत होते है पर अखबारो की सुर्खियां तो कुछ और ही कहती है थोड़े से पैसो में बिकते है प्रगाढ़ रिश्ते। जिस पर जितना ज्यादा यकीन होगा उससे उतना ज्यादा धोखे की आशंका।
फिर भी एक उम्मीद ता उम्र रखना दोस्तो कही ना कहीं रिश्तो में विश्वास अब भी जिन्दा है बस नज़र से ओझल है अभी। बादल छटने दो धूप खिलने दो फिर जो मिले उस खूबसूरत रिश्ते को संभालकर संजोकर रखना दोस्तो।