Freedom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Freedom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

आज़ादी -New Woman

New Woman
Courtesy: The happy world.com
कुछ गफलत में ज़माना है
मौन तोड़ उसे बताना है
किस्मत बुलंद है मेरी
बारी है पत्थरो के पिघलने की
सहनशक्ति ताकत है मेरी
सहना मेरी मज़बूरी नहीं

हार जीत में बदल दूंगी
इरादे नेक है,रास्ते अनेक है
सफर किया तेरे साथ जितना
सफर तय कर सकती हूँ
सपनो की मंज़िल का
सहनशक्ति ताकत है मेरी
सहना मेरी मज़बूरी नहीं

संस्कार की बलिवेदी तुझे प्रणाम
बांधने लगी जब ज़ंज़ीरे
जकड़ने लगी जब तकदीरे
उन्मुक्त गगन से पता पूछा
एक नयी मंज़िल का
बांहे पसार तैयार हूँ उड़ने को
सहनशक्ति ताकत है मेरी
सहना मेरी मज़बूरी नहीं



बुधवार, 8 फ़रवरी 2017

माई ओन स्पेस

My Own Space










एक प्रश्न सब पूछते है खुद से 
रिश्तो के भंवर मे घिर कर 
बोलो क्या ढूँढ रहे हो घर मे यहाँ वहाँ
हर वक्त क्यों लगता है कुछ खो गया है कहीँ

एक ज़ंज़ीर का अहसास जब भी होता है 
द्वंद अंतर्मन मे तब चलता है
मेरा भी कुछ था जो खो गया है सरेराह 

कुछ ऐसा जिसने एक अजीब खालीपन से भर दिया है मुझे 
क्यों सहेज कर ना रख सकी उस जगह को जो मेरी अपनी थी 
कोई कहता है ये अतिक्रमण है, कोई त्याग तो कोई बंदिश 

होश आये इससे पहले लुट जाती है बस्ती 
अधिकार सिमट जाते है कर्तव्य बढ़ जाते है 
कुछ समझ आए इससे पहले सपनों के महल बिखर जाते है 

वक्त रहते दिख जाये कश्ती का सुराख़ तो अच्छा है 
डूबने के बाद जाने वाले को पुकारने से अच्छा है 
ज़िन्दगी के सफर में जगह दी है जिनको 
वो ज़िन्दगी में तुम्हे वो जगह दे तो अच्छा है 

जीवन मे कुछ वक्त चाहिए जो सिर्फ अपना हो 
सपनो का हमारे भी तो कहीँ कुछ वजन हो 
खीझ क्यों महसूस हो जीवन मे
घुटन क्यों सहें जीने मे

ये जो थोड़ा सा मेरा अपना वक्त होगा 
ख़ुशी की उसमें हर ख़ुशी से बढ़कर खनक होगी 
निराशा से लड़ने की ताकत मिलेगी
अंधेरे से लड़ने की हिम्मत मिलेगी 

युवा हो वृद्ध हो या वयोवृद्ध 
ये कुछ क्षण सबके अपने होते है
इन लम्हो को आप ख़ुशी का टॉनिक कह सकते है 
हम तो कहेंगे  ज़िन्दगी का "माई ओन स्पेस"







गुरुवार, 26 जनवरी 2017

मेरा नाम ले लेकर सरहदों की अंतहीन खुद को सजा दी है

Mera naam le lekar sarhado ki antheen khud ko saja di hai


मेरे घर की मुंडेर पर बैठी चिड़िया तू कितनी भाग्यवान है
तेरी उड़ान का कोई छोर नहीं, तुझे बांध सकी सरहद नहीं
तू धन्य है तेरे समाज, तेरे झुण्ड में किसी कायदे की फेहरिस्त नहीं
अच्छा है बस चलता नहीं इंसान का बहती हवा पर
सिर्फ इसलिए सरहदों में हवा को बंद रख सकता नहीं
इंसान को रचने वाला भी सरहदों से गुज़रता है जब
सरहद की कटीली झाड़ियों में फंसा सोचता है तब
इतनी दर्द भरी ज़िन्दगी क्या कोई खुद अपने लिए रचता है कभी
मैंने नदी को बहने दिया,पक्षियों को खुला आसमान दिया
पवन को बहने का आदेश दिया
सब मेरे आदेश के निहित बहते है एक इंसान ही है जिसने मेरी अवहेलना की है
मेरा नाम ले लेकर सरहदों की अंतहीन खुद को सजा दी है