Aasifa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Aasifa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

कितने प्रतिशत इंसान हो तुम ?


Kathua rape
Pic Courtsey-Facebook
चारो ओर  फैली वहशियत 
गवाह है कि इंसान कम ही 
बाक़ी बचे है धरती पर 

रुको,सोचो
कितने प्रतिशत 
इंसानियत बाक़ी बची है 
हम सभी में 

रूप इंसान का 
काम जानवर का 
जिस वहशियत के 
नुमाइंदे हो तुम
ये दरिंदगी तो 
जंगल में भी मुमकिन नहीं 

इंसानी शक्ल में 
दरिंदो की पहचान 
बड़ी मुश्किल है 
आवाज़ मीठी 
नीयत खोटी रखते है 

चेहरा आईने में
रोज़ देखते है 
आत्मा में 
झाँकने से डरते है